नौतन: बिहार को सांप्रदायिकता की आग में जलने नहीं देंगे - ललन चौधरी, दो दिवसीय 24वां जिला सम्मेलन का आयोजन
शनिवार के दोपहर करीब 2:00बजे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला का 24 वा जिला सम्मेलन सीताराम येचुरी नगर ,उच्च विद्यालय खड्डा पतहरी में प्रारंभ हुआ.सर्वप्रथम सम्मेलन के खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीपीएम के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार भाजपा और आरएसएस के संयुक्त नेतृत्व में देश को बांटने का कार्य शुरू कर दिया