जोधपुर: MDM अस्पताल के पास दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी को लूटने का मामला आया सामने, शास्त्री नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी
मथुरादास माथुर अस्पताल के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दूध सप्लायर गाड़ी को रोक कर दूध से भरी गाड़ी लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक रमेश बिश्नोई ने बताया कि रविवार सुबह 6बजे पांच अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी को रूकवाई 3 व्यक्तियों ने ड्राइवर को पकड़ रखा और 2व्यक्ति दूध से बड़ी गाड़ी लेकर भाग गए, शास्त्री नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।