जोधपुर: सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की प्रेस वार्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना
जोधपुर के सर्किट हाउस में आज रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनसे बड़ा झूठा आदमी कोई नहीं है वे डर के मारे विधानसभा में नहीं आ रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मदन दिलावर ने फोन टैपिंग के मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा।