फतुहा: छोटी लाइन में किराना दुकान का शटर गैस कटर से काटकर चोरों ने की चोरी
Fatwah, Patna | Mar 31, 2026 छोटी लाइन स्थित एक किराना दुकान का गेट गैस कटर से कटकर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश ने बताया कि 48000 नगद व ₹70000 की सामान चोरी कर लिया है। फतुहा थाना में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के आलोक में फतुहा थाना की पुलिस जांच में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटना शहर के लोग सहमे हुए हैं।