खाकरौन गांव में सोमवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम जोधा बाई निवासी खाकरौन गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।