पटेरा: पटेरा तहसीलदार की मौजूदगी में उत्कृष्ट स्कूल का ताला खोला गया,जांच जारी
Patera, Damoh | Sep 9, 2026 पटेरा में प्रशासनिक जांच के बाद लंबे समय से बंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा के ताले आखिरकार आज खोल दिए गए,तहसीलदार मानसी अग्रवाल की मौजूदगी में, वीईओ,बीआरसी पटेरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों की मौजूदगी में ताला खोलकर विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।