हुज़ूर: भोपाल के प्रभात चौराहे पर स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Mar 3, 2025 भोपाल के प्रभात चौराहा पर स्थित एक इमारत में स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर देश भर के लोगों को ठगने वाला अफजल खान पुलिस गिरफ्त में आ गया है। उसपर देश भर में कई लोगों को ठगने का आरोप है। ऐशबाग पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अब तक 40खातों का इस्तेमाल करना स्वीकारा है। इन खातों की पुख्ता जानकारी भी पुलिस को मिल चुकी है।