चायल: कमलापुर से साइबर ठगी के अंतरजनपदीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, ₹30 हजार बरामद
कौशांबी। सराय अकिल पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे अंतरजनपदीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मंगलवार शाम 5:00 बजे भेजा गया जेल!