आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें: DM समीर सौरभ ने सिधवलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण!
आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने सिधवलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, आरटीपीएस सेवाओं एवं भूमि संबंधी लंबित मामलों को नियमानुसार शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना और विकास योजनाओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।
बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान आधार केंद्र पर ऑपरेटर के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेटर का प्रमाण-पत्र रद्द करने की कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने मौके पर मौजूद आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
#Gopalganj #Sidhwalia #InspectionDrive #DMGopalganj #RevenueDepartment #PublicGrievance #GopalganjAdministration
118 views | Gopalganj, Bihar | Sep 9, 2026