किशनी: गाँव केल्टी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
हरेंद्र पुत्र जिलेदार जाटव निवासी कैल्टी (मनिगांव) ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि 8 जुलाई की सुबह उनके गांव के कुछ नामजदों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें लात घूंसों से जमकर मारा पीटा और अब उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।