सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
सूरतगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 में 20 वर्षीय विवाहिता की रविवार अपराह्न संदेहास्पद मौत हो गई. सोमवार पूर्वाह्न 9 बजे मामले में तब नया मोड़ आ गया जब विवाहिता के मायके के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पहले जहर खाकर आत्महत्या की जानकारी दी गई थी.