पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मंझारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी एवं भागाविला में उत्पाद विभाग एवं स्थानीय थाना के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं देशी शराब निर्माण के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त छापेमारी के दौरान 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब को जप्त किया गया।