मऊरानीपुर: मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक सगे भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल
झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सगे भाई लालाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भाई अजीत कुमार के दोनों पैर टूट गए। गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।