घाटशिला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल: घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से घाटशिला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी की बीमारी से बचाव के लिए मंगलवार की दोपहर 2 बजे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मिर्गी रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा वैज्ञानिक उपचार के महत्व को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई है।