जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा केन्द्रीय जेल भोपाल मे रक्तदान शिविर का किया आयोजन
केन्द्रीय जेल भोपाल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल म.प्र. एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भोपाल के समन्वय से केन्द्रीय जेल भोपाल की जेल डस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल श्री सुनीत अग्रवाल की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर श्री मगनू सिंह मरावी, जेल उप अधीक्षक, केन्द्रीय जेल भोपाल, श्री दिनेश मुवेल, सहायक जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल भोपाल एवं अन्य जेल अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जेल में आयोजित रक्तदान शिविर में चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल के चिकित्सकों व स्टॉफ के सहयोग से 20 कर्मचारियों द्वारा उक्त शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal
2 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026