केरसई: केरसई के बासेन कुम्हारटोली गांव में विधायक के प्रयास से लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
केरसई के बासेन कुम्हारटोली गांव में सिमडेगा विधायक के प्रयास पर मंगलवार को 1:00 25 केवीए का खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। मौके पर प्रखंड के प्रभारी सह जिला कांग्रेस के महासचिव समारोम पॉल टोपनो, मनोज प्रसाद सहित कई लोगों के द्वारा ट्रांसफार्मर का संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। मौके पर ग्रामीण उपस्थित रहे।