बाढ़: बाढ़ में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद प्रत्याशी डॉ अनुज कुमार के समर्थन में किया रोड शो
Barh, Patna | Oct 18, 2026 पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के समर्थन में रविवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ से मोकामा तक रोड शो किया। रोड शो में हाथी, दर्जनों गाड़ियों और हजारों समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। लगभग साढ़े 12 बजे बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पर अनंत सिंह के काफिले के पहुंचते ही समर्थकों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।