बक्सर: नगर परिषद सभागार में टेम्पू, ई-रिक्शा की नीलामी, तीन जगहों पर गहमागहमी
Buxar, Buxar | Mar 8, 2025 बक्सर नगर परिषद में चलते फिरते टैंपू व ई-रिक्सा से वसूली करने समेत तीन जगहों की बंदोबस्ती शनिवार को 4:00 अपराह्न में की गई. बंदोबस्ती प्रक्रिया नगर परिषद के सभागार में पूरी की गई. बंदोवस्ती को लेकर काफी गहमा-गहमी की स्थिति कायम रही. टैंपू व ई-रिक्सा की सर्वाधिक बोली नगर के सोहनी पट्टी निवासी विजय कृष्ण ने लगाई.