आज़मगढ़: सेठवल के समीप कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर रेलवे पटरी पार कर रही महिला की मौत
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल के समीप महिला की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रानी की सराय थाना के बाकीपुर गाव निवासी कंचन देवी 45वर्ष पत्नी स्व दुलारे बुधवार को 11 बजे सेठवल गाव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। दिल्ली से आजमगढ आ रही कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। मऊ के खुरहट मायका जाने के लिए अकेले निकली थी।