आज़मगढ़: अवांव से मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार व मय हमराह फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए दहेज हत्या के मामले में स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 155/2024 धारा 498 ए 304 बी भादवि।