आज़मगढ़: अलीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर के अलीनगर चौराहे पर बुधवार को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस संग अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रभारीनिरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह के अलीनगर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी रोडवेज की तरफ से मोटर साइकिल से अंकित यादव उर्फ हरिराम पुत्र रामअचल निवासी कोल ककरहटा थाना कोतवाली को रोककर तलाशी ली गई। असलहा कारतूस बरामद किया गया।