घोसी: लाखीपुर के समीप फोरलेन पर ट्रक व अर्टिगा कार की टक्कर में दो महिलाओं समेत 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
Ghosi, Mau | Apr 26, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर के समीप फोरलेन पर ट्रक व अर्टिगा की टक्कर में छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी शादी समारोह में बनारस से गोरखपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।