आज़मगढ़: गौरीशंकर घाट के पास स्थित हथिया पुल तिराहा से साढ़े तीन किलोग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार
थाना कोतवाली के गौरीशंकर घाट के पास हथिया पुल तिराहा से बुधवार को गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से बाइक सीज की गई। SI राजेन्द्र प्रसाद पटेल, SI लाल बहादुर बिन्द की टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल उर्फ अतुल यादव पुत्र लालमन उम्र 26वर्ष व त्रिभुवन उर्फ कुट्टी पुत्र लौटन उम्र 35वर्ष को साढ़े तीन किलो गांजा संग गिरफ्तार किया गया।