मुंगावली: मुंगावली में डॉ. के. पी. यादव ने मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया
सोमवार शाम लगभग चार बजे नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ के पी यादव मुंगावली पहुंचे, जहां उन्होंने जगत पूज्य 108 मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज एवं समस्त संघ के दर्शन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिगंबर जैन मुंगावली कमेटी और थूबोन क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने भी पूज्य गुरुजी के श्रीचरणों में नमन किया।