गोरखपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दबिश देकर 41 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी, चार मुकदमे दर्ज, तीन हिरासत में
आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1 मनीष त्यागी द्वारा मय स्टॉफ थाना-शाहपुर व रामगढ़ताल के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों में दबिश दी गई।इस दौरान पादरी बाजार में लगभग 04 ली० अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया एवं रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम में पुलिस के साथ मिलकर दबिश में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 3 FIR दर्ज की गई।