चूरू: अंगदान को लेकर गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, 4670 रजिस्ट्रेशन के साथ देश में चौथा व राजस्थान में पहला स्थान
Churu, Churu | Jul 29, 2025 अंगदान को लेकर चूरू में बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार के नेतृत्व में संचालित इस अभियान ने जिले को अंगदान रजिस्ट्रेशन में देशभर में चौथे व राजस्थान में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। डॉ. पुकार ने मंगलवार शाम जानकारी दी कि अब तक 4670 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण करा दिया है।