चूरू: रतननगर क्षेत्र में बाइक से डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए युवक को 10 किलो 20 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया
Churu, Churu | Jul 29, 2025 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतननगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रतननगर क्षेत्र में मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 किलो 20 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रतननगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्यवाही की गई।