चूरू: घंटेल गांव में जंगली सूअरों ने किसानों की फसलें नष्ट की, किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से मदद मांगी
Churu, Churu | Jul 29, 2025 चूरू जिले में किसान इन दिनों बेहद परेशान हैं और इस बार उनकी परेशानी की वजह मौसम या आवारा पशु नहीं, बल्कि बेलगाम जंगली सूअर है।जिले के घंटेल गांव के दर्जनों किसान मंगलवार को अपनी नष्ट फसल लेकर चूरू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि बेलगाम जंगली सूअरों पर लगाम लगाई जाए।