चूरू: चूरू शहर की कबीर पाठशाला के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर छोटा रूणीचा धाम में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन
Churu, Churu | Jul 29, 2025 चूरू शहर की कबीर पाठशाला के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर छोटा रूणीचा धाम में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन हो गया है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, सम्मान समारोह, संकीर्तन, बाबा रामदेव की आरती और भंडारे का आयोजन किया गया।समिति के प्रेमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि धार्मिक समारोह के पहले दिन मंदिर में बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापित की गई।