चूरू: अग्रसेन नगर में पुलिस से उलझने पर युवक को पड़ा महंगा, सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार और एसडीएम के समक्ष पेश किया
Churu, Churu | Jul 29, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अग्रसेन नगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर वह पुलिस से उलझ पड़ा और अभद्र भाषा में जवाब देने लगा। खुद को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पुलिस को धमकी दी कि उस पर पहले भी कई मुकदमे हैं, पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई, अब क्या कर लेगी।