महाराष्ट्र में CJP की दो दिवसीय बैठक शुरू, संस्थापक अभिजीत दीपके बोले— "अकाउंटेबिलिटी वापस लाने के लिए करेंगे काम"
#StudentsProtest #CJP #CockroachJantaParty #MaharashtraPolitics #StudentsMovement
महाराष्ट्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि CJP एक प्रेशर ग्रुप की तरह कार्य करेगी और व्यवस्था में जवाबदेही (Accountability) वापस लाने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए जनआंदोलन खड़ा करना है। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और विभिन्न सामाजिक एवं छात्र मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है।
अभिजीत दीपके के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में CJP की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी के दावों और भविष्य की रणनीति पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी
Korba, Korba | Aug 5, 2026