गोह: रामपुर कैथी गांव पहुंचकर विधायक ने सड़क हादसे में मृत उमेश विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया
गोह विधायक अमरेंद्र कुमार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर कैथी पहुंचे जहां उन्होंने संजय विश्वकर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने सड़क हादसे में मृत हुए उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।