छतरपुर: मोरवा में खेत की रखवाली कर रहे मूकबधिर युवक से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोरवा का रहने वाला मूकबधिर युवक पूरन अहिरवार के साथ खेत की रखवाली करते समय देर रात अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी,जिसे डायल 112 ने छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने आज 3 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे जिला अस्पताल में जानकारी दी है।