कहा जाता है कि "ट्रेनिंग ग्राउंड में जितना पसीना बहेगा, मैदान-ए-जंग में उतना ही कम खून बहेगा"
देहरादून के धोरणखास में कुछ ऐसा ही नजारा है।
यहां नवनियुक्त द्वितीय अग्निशमन अधिकारियों का प्रशिक्षण लगातार जारी है।
ये न केवल आधुनिक अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की बारीक तकनीकी जानकारी हासिल कर रहे हैं, बल्कि मैदान में भी खूब पसीना बहा रहे हैं।
कठिन से कठिन चुनौतियों से निपटने और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विस और भी अधिक सशक्त हो रही है।
हमारा लक्ष्य: सुरक्षा, समर्पण और त्वरित सेवा! 🚒🚨
#UttarakhandPolice #uttarakhandFireService #Dehradun #SafetyFirst #HardWork