राघोगढ़: कलेक्टर से किसान ने की थी सीमांकन को लेकर शिकायत, राजस्व अधिकारियों ने देवीपुरा में मौके पर सीमांकन कर दिलाया कब्जा
Raghogarh, Guna | Jul 18, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह से फरियादी किसान बापूलाल भील ने सीमांकन कराने जनसुनवाई में शिकायत की थी। 18 जुलाई को राजस्व अधिकारियों ने देवीपुरा गांव में बाबूलाल भील के खेत पर सीमांकन कर फरियादी सहित चारों बहनों को मौके पर कब्जा दिलाया। कार्यवाही के दौरान राजस्व अमला, 6 पटवारी, पंच, सरपंच, कोटवार मौजूद रहे।