राघोगढ़: बिला खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश पर पारदी गुट के दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल, क्रॉस मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jul 17, 2024 गुना में धरनावदा थाना क्षेत्र के बिला खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश पर पारदी गुट के दो पक्षों में मारपीट में 6 लोग घायल है। एक पक्ष की फरियादी ज्योति बाई पत्नी ओमप्रकाश पारदी ने गाय को देखने के दौरान मारपीट के आरोप लगाए है। दूसरी पक्ष की फरियादी धन बाई पत्नी धर्मपाल पारदी ने घर के बाहर मारपीट के आरोप लगाए है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।