राघोगढ़: राघोगढ़ थाना क्षेत्र में दो लड़कियों से मारपीट करने पर चार लोगों पर मामला हुआ दर्ज, परिजनों ने लगाए आरोप
Raghogarh, Guna | Jul 18, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घुंघरी पहाड़ी गांव में दो लड़कियों से मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी पिता ने पुलिस को बताया, बेटी और भतीजी मेरे साथ खेत पर थी। पास के नाले तरफ दोनो चली गई। वहा 4 लोगो ने गालियां देकर मारपीट कर दी। घायल लड़कियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।