बैतूल नगर: शाहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा,मासूम समेत दो की मौत,युवक लड़ रहा बैतूल में जिंदगी और मौत की जंग
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गरदारिती डिपो के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हांडीपानी निवासी ढाई वर्षीय सूर्यांश सेलुकर, पिता सुनील सेलुकर और 60 वर्षीय सुखराम चौहान,