डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भाजपा नेताओं ने किया नमन, राष्ट्रभक्ति और अखंडता के संदेश को किया याद।
लखीसराय। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी लखीसराय द्वारा पुराना बाजार धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह ने की, जबकि संचालन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास आनंद ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने उन्हें राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त करने वाला महान व्यक्तित्व बताया।कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार, जिला महामंत्री प्रमोद कुशवाहा, नीरज गुप्ता, धन्नजय विभोर, ओम प्रकाश साहू, प्रेम किशन, मनीष चौरसिया, गौरी शंकर कपूर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।