फिरोज़ाबाद: मटसेना थाना पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस और लोडर वाहन बरामद
थाना मटसेना पुलिस ने बीस जनवरी को चोरों द्वारा वादी की भैंस चोरी मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर थाना मटसेना पुलिस ने मंगलवार शाम पांच बजे करीबन मुखबिर खास की सूचना पर तीन अभियुक्तों को पशु घाट सिरसागंज से चोरी की गयी भैंस सहित मय लोडर वाहन गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।