फिरोज़ाबाद: लाइनपार थाना पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना लाइनपार पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन अमित रिसोर्ट मीरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम गुलशन पुत्र रामबाबू निवासी भरथना राजगंज थाना भरथना जनपद इटावा बताया गया। उसको गिरफ्तार करने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।