फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में समूह साध संगत ने स्टेशन रोड गुरूद्धारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ
शहर फिरोजाबाद में सिक्खों में दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व (उत्सव के उपलक्ष्य) में समूह साध संगत के द्वारा मंगलवार तीन बजे करीबन विशाल नगर कीर्तन स्टेशन रोड गुरूद्धारा से प्रारम्भ हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। विभिन्न मार्गों से होकर गुरुद्वारे पर आकर सम्पन्न हुआ।