फिरोज़ाबाद: क्लब चौराहे के पास भारतीय किसान यूनियन भानू के संगठन मंत्री के साथ कुछ नामजद लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर की मारपीट
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के क्लब चौराहे के पास का मंगलवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानू के संगठन मंत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है प्लाट के एक लाख रुपया माँगा था। जिसको लेकर मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।