फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के ओवरब्रिज पर लहरा कर इलेक्ट्रिक स्कूटी ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह दस बजे करीबन एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार तीन छात्रों ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हालांकि स्कूटी सवार छात्र उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। घायल व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर बताया।