फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने कीमती सामान चोरी मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, बरामद हुए लाखों रुपये के करीबन छह मोबाइल
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिंग व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्तगण एवं चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार दोपहर सवा चार बजे करीबन बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों के कीमती सामान को चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले के 01 शातिर चोर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।