प्रतापगढ़: अंबामाता निवास पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आमजन की समस्याएं सुनीं
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सोमवार को प्रतापगढ़ स्थित अपने निज आवास अंबामाता पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। राजस्व मंत्री ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित