गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड पुलिस ने ब्रिकन्को फ्राईविल लि० कम्पनी के अन्दर खडे ट्रक में से चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार
सोमवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने ब्रिकन्को फ्राईविल लि० कम्पनी के अन्दर खड़े ट्रक में से चोरी करने वाले अरुण कुमार और अनीश नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को कडकड मॉडल कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से श्रेकिट रबड़, बोल्ट डाई और लोहे के निपल करीब 32 कटोरी, 36 बारसल 8 रबड के गुटके बरामद हुए हैं।