रायबरेली: अचाकापुर में छत पर खेलते समय नीचे गिरकर 2 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Raebareli, Raebareli | Oct 14, 2026
14 अक्टूबर बुधवार दोपहर 2 बजे एक दुःखद घटना सामने आई है। दो वर्षीय मासूम छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही एंबुलेंस के अंदर बालक ने दम तोड़ दिया।