भिंड नगर: गोहद ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोली जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 अगस्त तक आमंत्रित।
एसडीएम गोहद ने बताया।कि जनपद पंचायत गोहद जिला भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जिन पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान नहीं है।उन पंचायतों में नवीन उचित मूल्य की दुकान खोली जाने हेतु पात्र संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन पत्र 3 अगस्त से 10 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं । आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट mrationmitra.nic.in पर ऑनलाइन किए जा सकेंगे।