भिंड नगर: कंपोजिट शराब की दुकान के बाहर नयागांव में पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी के साथ मारपीट कर किया कट्टे से फायर, मामला दर्ज।
नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी विजेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी नयागांव भिंड ने पुलिस को बताया। कि पुरानी रंजिश कौ लेकर दीनू सिंह, सनी सिंह,भीम सिंह निवासी सगरा भिंड ने कंपोजिट शराब की दुकान के बाहर कस्बा नयागांव में शराब ठेका की दुकान के बाहर निकाल कर गालियां दी। मारपीट की। एवं कट्टे से हवाई फायर किया। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।